खबरे |

खबरे |

जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक वाहन के खाई में गिरने से चार सरकारी अधिकारियों की मौत
Published : Nov 15, 2022, 12:04 pm IST
Updated : Nov 15, 2022, 12:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Four government officials killed as a vehicle falls into a gorge in Jammu and Kashmir's Doda
Four government officials killed as a vehicle falls into a gorge in Jammu and Kashmir's Doda

वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिससे पुंछ के कार्यकारी अभियंता रफीक शाह, उधमपुर के सहायक कार्यकारी अभियंता कमल किशोर शर्मा और चालक की मौत...

भद्रवाह/जम्मू : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को एक वाहन के खाई में गिरने से सड़क एवं भवन विभाग के चार सरकारी अधिकारियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अधिकारियों की मौत विभाग और समाज के लिए बड़ा नुकसान है।

स्थानीय थाना प्रभारी (एसएचओ) भुविंदर कोतवाल ने कहा कि वाहन में सड़क और भवन विभाग की एक टीम सवार थी और यह दुर्घटना सुबह करीब 10.45 बजे बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर असार के पास हुई।

उन्होंने कहा कि वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिससे पुंछ के कार्यकारी अभियंता रफीक शाह, उधमपुर के सहायक कार्यकारी अभियंता कमल किशोर शर्मा और चालक मोहम्मद हफीज की मौत हो गई।.

एसएचओ ने कहा कि दुर्घटना में अधीक्षण अभियंता सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जम्मू स्थित राजकीय मेडकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मृत्यु हो गई।

अस्पताल ने कहा कि कुमार का शाम सात बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया।

कोतवाल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह दुर्घटना कोहरे और भारी बारिश के कारण कम दृश्यता की वजह से हुई।

सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘डोडा में हुई दुर्घटना के कारण लोगों की मौत से दुख हुआ, शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। जिला प्रशासन को हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।’’.

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM