खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : लातूर शहर में जमीन के नीचे से रहस्यमयी आवाज सुनी गई
Published : Feb 16, 2023, 11:52 am IST
Updated : Feb 16, 2023, 11:52 am IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Mysterious sound heard from underground in Latur city (सांकेतिक फोटो)
Maharashtra: Mysterious sound heard from underground in Latur city (सांकेतिक फोटो)

वर्ष 1993 में जिले में किल्लारी गांव और आस पास के इलाकों में भीषण भूकंप आया था जिसमें करीब 10,000 लोगों की मौत हो गई थी।

लातूर (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के लातूर शहर में जमीन के अंदर से रहस्यमयी आवाज सुनी गई लेकिन कोई भूकंपीय गतिविधि की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  ये आवाजें विवेकानंद चौक के पास बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे और पौने 11 बजे के बीच सुनी गईं जिससे निवासी दहशत में आ गए और भूकंप की अफवाह फैलने लगी।

एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क किया जिसके बाद जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने लातूर शहर के साथ जिले में औराद शहाजनी और अशिव में भूकंप मापी केंद्रों से सूचना ली लेकिन ‘‘किसी तरह की भूकंपीय गतिविधि की कोई सूचना नहीं’’ मिली।

वर्ष 1993 में जिले में किल्लारी गांव और आस पास के इलाकों में भीषण भूकंप आया था जिसमें करीब 10,000 लोगों की मौत हो गई थी। आपदा प्रबंधन अधिकारी साकिब उस्मानी ने बुधवार को कहा कि समय समय पर मराठवाड़ा क्षेत्र में कुछ आवाजें सुनी गई हैं।

सितंबर, 2022 में तीन बार लातूर जिले के हसोरी, किल्लारी और आस पास के इलाकों में इस तरह की आवाजें सुनी गई थीं। अधिकारी ने कहा कि इस साल फरवरी में जिले की निलंगा तहसील के नितूर-दंगेवाड़ी क्षेत्र में चार बार ऐसी आवाजें सुनी गईं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM