खबरे |

खबरे |

Rajasthan School Bus Accident: नहर में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, कई बच्चे घायल
Published : Aug 16, 2024, 1:38 pm IST
Updated : Aug 16, 2024, 1:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan School Bus Accident, many children injured news in hindi
Rajasthan School Bus Accident, many children injured news in hindi

हादसे के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Rajasthan School Bus Accident News In Hindi: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल कस्बे की एक निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर माही नहर में गिर गई। जिससे बस में बैठे कुछ बच्चे घायल हो गए। बस के नहर में गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस की खिड़कियां तोड़कर बस में बैठे बच्चों को बाहर निकाला।

स्कूल बस भारद्वाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बताई जा रही है। सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ बच्चे घायल भी हुए हैं। पूरी घटना ग्राम पंचायत कदवा आमरी के मलियापारा गांव के पास की है। बस यहां से बच्चों को स्कूल ले जा रही थी।

यह भी पढ़ें:Gold And Silver Prices News: 84 हजार के पास पहुंची चांदी, जानें सोने की ताज़ा कीमत

जानकारी के मुताबिक, जो बस ड्राइवर नियमित रूप से बच्चों को लेने आता था वह आज छुट्टी पर था और उसकी जगह दूसरे ड्राइवर को भेजा गया था। जो इस पथ से अनभिज्ञ था। सड़क ऊबड़-खाबड़ होने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होने के कारण बस नहर में गिर गई। गनीमत यह रही कि नहर में पानी नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा होने का डर था।

यह भी पढ़ें:Ranchi News: सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो की पुत्री के असामयिक निधन पर जताया शोक

गौर हो कि इस हादसे में कई बच्चों को अधिक चोटें आईं। जिन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाकी कुछ बच्चों को घाटोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया।

(For more news apart from Rajasthan School Bus Accident news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Rajasthan, Beawar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM