खबरे |

खबरे |

अमित शाह 20 नवंबर को पुणे में ‘शिवसृष्टि’ के पहले चरण का करेंगे उद्घाटन
Published : Nov 17, 2022, 12:01 pm IST
Updated : Nov 17, 2022, 12:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah to inaugurate the first phase of 'Shiv Shrushti' in Pune on November 20
Amit Shah to inaugurate the first phase of 'Shiv Shrushti' in Pune on November 20

इस परियोजना की परिकल्पना पद्म विभूषण से सम्मानित दिवंगत बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे ने की थी जिन्हें ‘शिवशाहीर’ बाबासाहेब पुरंदरे के नाम भी जाना जाता है।

पुणे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 नवंबर को पुणे शहर के नरहे अंबेगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित थीम पार्क ‘शिवसृष्टि’ के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।

इस परियोजना की परिकल्पना पद्म विभूषण से सम्मानित दिवंगत बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे ने की थी जिन्हें ‘शिवशाहीर’ बाबासाहेब पुरंदरे के नाम भी जाना जाता है। उन्होंने इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए महाराजा शिवछत्रपति प्रतिष्ठान की स्थापना की थी।

प्रतिष्ठान के ट्रस्टी जगदीश कदम ने बताया कि उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्यसभा सदस्य उदयनराजे भोसले, पुणे के संरक्षक मंत्री चंद्रकांत पाटिल और महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढा भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 1998-99 में शिवसृष्टि परियोजना शुरू की गयी थी।

Location: India, Maharashtra, Pune

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM