खबरे |

खबरे |

ट्विटर पर आत्महत्या की बात करने वाले कर्ज में डूबे व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने खोज निकाला
Published : Feb 18, 2023, 3:10 pm IST
Updated : Feb 18, 2023, 3:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Mumbai Police traces debt-ridden man who talked about suicide on Twitter
Mumbai Police traces debt-ridden man who talked about suicide on Twitter

अधिकारी ने बताया कि युवक मुंबई के चेंबूर स्थित चूनाभट्टी का निवासी है।

मुंबई : सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर आत्महत्या करने की अपनी सोच को जाहिर करने वाले 24 वर्षीय व्यक्ति को मुंबई पुलिस की टीम ने खोज निकाला और काउंसलिंग के लिए उससे संपर्क किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि युवक मुंबई के चेंबूर स्थित चूनाभट्टी का निवासी है। वह रेलगाड़ियों में मूंगफली और गुड़ या चीनी से बनी मिठाई 'चिक्की' बेचा करता था। लेकिन उसे व्यापार में घाटा हुआ था और वह कर्ज में डूब गया। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को शुक्रवार शाम ट्विटर पोस्ट से मामले का पता चला। ट्वीट में उसने लिखा कि उसे अपने व्यावसायिक उपक्रमों में कई बार घाटा हुआ है और वह अपनी जान लेने की योजना बना रहा है।

ट्वीट के बाद अपराध शाखा ने मुंबई पुलिस की साइबर टीम को सतर्क किया। जिसके बाद युवक की जानकारी इकट्ठा कर उससे संपर्क किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया, "आज सुबह पांच बजे के करीब पुलिस की टीम ने उसे कर्जत से पकड़ा और काउंसलिंग के लिए उसे साइबर विभाग में ले आए। उस पर करीब तीन लाख रुपये का कर्ज है।"

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM