खबरे |

खबरे |

बेंगलुरु के एक पब में लगी भीषण आग, दिखा खौफनाक मंजर
Published : Oct 18, 2023, 3:23 pm IST
Updated : Oct 18, 2023, 3:23 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

वीडियो फुटेज में एक व्यक्ति को इमारत की छत से कूदते देखा जा सकता है।

बेंगलुरु: बेंगलुरु के कोरामंगला इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक खबरों के अनुसार, इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित एक पब में आग लग गई। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने एक विस्फोट की आवाज भी सुनी। इमारत से धुआं निकलता दिखाई दिया।

वीडियो फुटेज में एक व्यक्ति को इमारत की छत से कूदते देखा जा सकता है। दमकल कर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

लोगों ने जैसे ही इमारत से धुआं निकलता देखा, उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग के सूत्रों ने कहा कि लोगों ने इमारत में फंसे व्यक्तियों को निकालने की भी कोशिश की। 

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM