खबरे |

खबरे |

Tamilnadu Flood News: बाढ़ के कारण तमिलनाडु में करीब 800 ट्रेन यात्री फंसे
Published : Dec 18, 2023, 6:16 pm IST
Updated : Dec 18, 2023, 6:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Nearly 800 train passengers stranded in Tamil Nadu due to floods News In Hindi (सांकेतिक फोटो)
Nearly 800 train passengers stranded in Tamil Nadu due to floods News In Hindi (सांकेतिक फोटो)

बाढ़ में पटरियां पूरी तरह डूबी हुई हैं।

Tamilnadu Flood News In Hindi:  बाढ़ के कारण तमिलनाडु के तूत्तुक्कुडि जिले के श्रीवैकुंटम में लगभग 800 रेल यात्री फंसे हुए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंदिर नगरी तिरुचेंदूर से चेन्नई जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री श्रीवैकुंटम में लगभग 20 घंटे फंसे हुए हैं, जो बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है।

 एक अधिकारी ने कहा कि फंसे यात्रियों को निकालने के लिए सभी प्रयास जारी हैं और एनडीआरएफ अधिकारियों को भी सतर्क कर दिया गया है।
तिरुचेंदूर-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20606) 17 दिसंबर को रात आठ बजकर 25 मिनट पर तिरुचेंदूर से चेन्नई के लिए रवाना हुई। एक रेलवे अधिकारी ने यहां बताया कि भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण ट्रेन को तिरुचेंदूर से लगभग 32 किलोमीटर दूर श्रीवैकुंटम रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 800 यात्री फंसे हुए हैं और उनमें से लगभग 500 श्रीवैकुंटम रेलवे स्टेशन पर और लगभग 300 नजदीकी स्कूल में ठहरे हैं। दक्षिणी रेलवे ने तिरुनेलवेली-तिरुचेंदूर खंड पर श्रीवैकुंटम और सेदुंगनल्लूर के बीच रेल यातायात निलंबन की घोषणा की, क्योंकि बाढ़ में पटरियां पूरी तरह डूबी हुई हैं। भाषा

Location: India, Tamil Nadu, Madurai

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM