खबरे |

खबरे |

राजस्‍थान के अनेक इलाकों में बिपरजॉय का असर जारी, भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित
Published : Jun 19, 2023, 12:57 pm IST
Updated : Jun 19, 2023, 12:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Heavy rains in many areas of Rajasthan, life affected
Heavy rains in many areas of Rajasthan, life affected

अजमेर के जेएलएन अस्पताल में रविवार दोपहर बारिश का पानी घुस गया, जिससे अस्पताल के कर्मचारियों को काम करने में परेशानी हुई।

जयपुर: अरब सागर में उठे चक्रवात बिपरजॉय के असर से राजस्थान के कुछ हिस्‍सों में भारी से अति भारी बारिश होने के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। यह चक्रवात अब कम दबाव के एक क्षेत्र के रूप में पूर्वी राजस्‍थान की ओर बढ़ गया है। अजमेर में लगातार बारिश के कारण रविवार को जेएलएन सरकारी अस्पताल में चिकित्‍सा सेवाएं प्रभावित हुईं। अस्पताल के एक वार्ड और गलियारों में बारिश का पानी घुस गया। इसके बाद आर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्डों में स्थानांतरित कर पानी निकासी की गई।

बीते कुछ दिनों में राज्‍य के चार जिलों जालोर, सिरोही, बाड़मेर और पाली में अत्यधिक भारी श्रेणी की बारिश दर्ज की गई है, जिसके कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। पानी के कारण कई गांवों का संपर्क कट गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को टोंक, बूंदी, सवाई माधोपुर जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की तथा जयपुर, पाली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव पी सी किशन ने बताया कि रविवार रात पाली और जालौर के अलग-अलग स्थानों से करीब 30 लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया।

अजमेर के जेएलएन अस्पताल में रविवार दोपहर बारिश का पानी घुस गया, जिससे अस्पताल के कर्मचारियों को काम करने में परेशानी हुई। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नीरज ने बताया ‘‘ आर्थोपेडिक वार्ड में पानी घुस गया जहां 18 मरीज भर्ती थे। इन मरीजों को दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किया गया। बारिश का पानी गलियारों और वार्ड में घुस गया। भारी बारिश में ही ऐसा होता है। वार्ड से पानी तो निकाल दिया गया है लेकिन इसके मरीजों का अभी दूसरे वार्डों में इलाज चल रहा है।’’

राज्‍य में चक्रवात बिपारजॉय के कारण हाल ही में हुई बारिश से सबसे अधिक प्रभावित जिले जालौर, सिरोही, बाड़मेर, पाली हैं जहां बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कुछ निचले इलाकों में पानी घरों में घुस गया। जालौर जिले के भीनमाल कस्बे की बाढ़ प्रभावित ओड बस्ती में फंसे 39 नागरिकों को रविवार को राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) की टीम ने वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवात राजस्थान में 'दबाव' के रूप में था और यह कमजोर होकर 'निम्न दबाव' के क्षेत्र में तब्दील हो रहा है। उन्होंने उम्‍मीद जताई कि बुधवार तक इस प्रणाली का असर खत्म हो जाएगा। 

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM