खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र में अवैध रूप से रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Published : Jun 19, 2023, 12:00 pm IST
Updated : Jun 19, 2023, 12:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Two Bangladeshi nationals arrested for illegal stay in Maharashtra
Two Bangladeshi nationals arrested for illegal stay in Maharashtra

दो लोग वैध पासपोर्ट और वीजा के बिना, लंबे समय से रह रहे हैं।

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के अवैध रूप से रहने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। विरार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम शनिवार को विरार के चंदनसर रोड इलाके में पहुंची और पाया कि वहां दो लोग वैध पासपोर्ट और वीजा के बिना, लंबे समय से रह रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि सोहेब मुतलेबी शेख (44) और रहीम मुतलेबी शेख (34) नाम के दो व्यक्ति भारत में रहने के लिये वैध दस्तावेज पेश करने में विफल रहे। दोनों 10 से 12 वर्षों से यहां रहकर मजदूरी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों के पास आधार कार्ड थे, जो उन्होंने एक एजेंट के जरिये बनवाये थे।

अधिकारी के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने बताया कि गरीबी और बेरोजगारी से परेशान हो कर वह लोग पश्चिम बंगाल के हाकिमपुर में एक गश्ती दल से बचकर भारत में प्रवेश कर गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के अनुसार, भारत में आने के बाद वे नौकरी की तलाश में हावड़ा के रास्ते मुंबई पहुंचे। अधिकारी के मुताबिक, दोनों के खिलाफ विदेशी अधिनियम, विदेशी पंजीकरण अधिनियम और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM