खबरे |

खबरे |

गहलोत ने राजस्थान को ‘शर्मसार’ कर दिया: भाजपा
Published : Jul 19, 2023, 4:04 pm IST
Updated : Jul 19, 2023, 4:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Gehlot has 'embarrassed' Rajasthan: BJP
Gehlot has 'embarrassed' Rajasthan: BJP

उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में जितनी भी बलात्कार और सामूहिक बलात्कार की घटनाएं  हुईं, ...

New Delhi: राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की हाल की विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य को ‘बदनाम और शर्मसार’ कर दिया है। यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर में पिछले दिनों एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना हुई लेकिन गहलोत इस प्रकरण पर पर्दा डालने की कोशिश करते रहें।

उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में जितनी भी बलात्कार और सामूहिक बलात्कार की घटनाएं  हुईं, विशेष तौर से दलित महिलाओं के साथ, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके पीछे भी वह (गहलोत) विचारधारा और तुष्टिकरण की नीति देख रहे हैं। अशोक गहलोत को लग रहा है कि मेरा वोट बैंक खिसक जाएगा। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वहां जो भी घटनाएं महिलाओं, दलितों और आदिवासी समाज के साथ हो रही हैं, उससे आपका वोट बैंक खिसक चुका है।’’

मेघवाल ने कहा, ‘‘जिस तरीके से राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराघ की घटनाएं हो रही हैं और कांग्रेस तथा गहलोत सरकार की ऐसे मामलों में जो नीति रही है...तुष्टिकरण और वोट बैंक की नीति के चलते उन्होंने राजस्थान को आज अशांत, बदनाम और शर्मसार कर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था का हाल यह है कि कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने बयान दिया है कि वह खुद सुरक्षित नहीं महसूस करतीं।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के राज में कांग्रेस के विधायक ही डर रहे हैं तो फिर जनता का क्या होगा।’’

भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि राजस्थान महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में नंबर एक बन चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘जो वीरभूमि है वहां अब रोज बलात्कार की 17 से 18 घटनाएं होती हैं, सात हत्याएं रोजाना होती हैं। एक महिला होने के नाते बहुत पीड़ा होती है कि आज वीरांगनाओं की धरती शर्मसार है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM