खबरे |

खबरे |

राजस्थान: एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, जले हुए मिले शव, प्रदेश में दहशत का माहौल
Published : Jul 19, 2023, 12:45 pm IST
Updated : Jul 19, 2023, 12:45 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर उन्हें जला दिया गया.

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले  से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई  है. यहां बुधवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों के जले हुए शव उनके घर में पाए गए जिससे पुरे प्रदेश में दहशत का माहौल है.  ये शव एक जली हुई झोपड़ी में पड़े थे. इनमें दो महिलाएं, एक पुरुष और बच्ची शामिल है. 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना जोधपुर के ओसियां इलाके के चौराई गांव की है। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर उन्हें जला दिया गया. इनमें एक दंपति और उनकी एक पुत्रवधू तथा पौत्री शामिल है. पुलिस ने शवों को बरामद कर लिया है. 

जोधपुर के जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि इन लोगों की हत्या की गई और फिर उनके शवों को जला दिया गया। उन्होंने आशंका जताई कि, ''यह बदले की भावना से की गई हत्या का मामला लगता है।'' वे सभी पहलू से पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगे हैं. 

उन्होंने कहा कि फॉरेन्सिक (एफएसएल... फॉरेन्सिक विज्ञान प्रयोगशाला) की एक टीम सबूत इकट्ठा कर रही है और पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच की रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। जोधपुर के जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Location: India, Rajasthan, Jodhpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM