खबरे |

खबरे |

Cyber Crime: नवी मुंबई में बुजुर्ग व्यक्ति से साइबर अपराधियों ने ठगे 17 लाख रुपये
Published : Aug 19, 2023, 11:38 am IST
Updated : Aug 19, 2023, 11:38 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

नेरुल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

ठाणे: नवी मुंबई में एक बुजुर्ग व्यक्ति से ऑनलाइन कार्य के बदले भुगतान किए जाने के बहाने साइबर जालसाजों ने कथित तौर पर 17 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को नेरुल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘चार लोगों ने खुद को एक प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए अलग-अलग तारीखों पर बुजुर्ग व्यक्ति को कॉल किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर विभिन्न उत्पादों के लिए अपने विचार साझा करने के वास्ते व्यक्ति को भुगतान करने की पेशकश की।’’

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने उन पर विश्वास कर अप्रैल से मई 2023 तक कई किस्तों में उन्हें कुल 17 लाख रुपये दिए। अधिकारी ने कहा, ‘‘बाद में पीड़ित को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है।’’

पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 34 (समान इरादा) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM