खबरे |

खबरे |

असम के मुख्यमंत्री ने बदला अपना ट्विटर बायो, 'INDIA' की जगह लिखा 'BHARAT'
Published : Jul 20, 2023, 1:13 pm IST
Updated : Jul 20, 2023, 1:13 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को दावा किया कि अंग्रेजों ने देश का नाम इंडिया रखा था.

नई दिल्ली: विपक्षी दल द्वारा उनके गठबंधन का नाम बदलकर 'INDIA' करने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को अपना ट्विटर बायो 'INDIA' से बदलकर 'भारत' कर लिया। पहले मुख्यमंत्री के ट्विटर बायो में  ‘Chief Minister Of Assam, India’ लिखा होता था, जिसे अब उन्होंने बदलकर 'Chief Minister of Assam, BHARAT' कर दिया है।

विपक्षी दलों के गठबंधन के नए नाम पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने मंगलवार को दावा किया कि अंग्रेजों ने देश का नाम इंडिया रखा था. उन्होंने कहा कि हमें देश को 'औपनिवेशिक विरासत' से मुक्त कराने के लिए लड़ना चाहिए।

सरमा की यह टिप्पणी सत्तारूढ़ राजग का मुकाबला करने के लिए 26 विपक्षी दलों के एक साथ आने के बाद आई है। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, "हमारा सभ्यतागत संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द घूमता है. अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम 'इंडिया' रखा था। हमें औपनिवेशिक विरासत से खुद को मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए।"

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए को कड़ी चुनौती देने के लिए 26 विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA)' रखा है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ''हमारे गठबंधन का नाम 'Indian National Developmental Inclusive Alliance (INDIA)' होगा.'' सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया.


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM