खबरे |

खबरे |

मप्र : चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी बेटी के साथ दंपति ने की आत्महत्या
Published : Apr 21, 2023, 3:04 pm IST
Updated : Apr 21, 2023, 3:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Couple commits suicide by jumping in front of moving train along with their daughter
Couple commits suicide by jumping in front of moving train along with their daughter

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।.

टीकमगढ़ (मप्र) : मध्य प्रदेश एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां टीकमगढ़ जिले में शुक्रवार को एक दंपति और उनकी किशोरी बेटी ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि यह घटना आज सुबह जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर खरगापुर रेलवे स्टेशन के पास हुई । इस घटना से जिले में  हड़कंप मच गया है.

खरगापुर थाने के उपनिरीक्षक नीतेश जैन ने  बताया, ‘‘ ऐसा प्रतीत होता है कि टीकमगढ़ के इन तीनों निवासियों ने वित्तीय संकट के चलते आत्महत्या की है। हालांकि, घटना की जांच से उनकी आत्महत्या के पीछे के सही कारण का पता चलेगा।" उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान लक्ष्मण (35), रजनी (32) और उनकी 13 वर्षीय बेटी के रूप में हुई है।

जैन ने कहा, "परिवार के पास एक छोटा सा खेत था, जो उनके लिए जीविकोपार्जन के लिए पर्याप्त नहीं था...लेकिन पुलिस सभी कोणों से इस घटना की जांच कर रही है।" उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM