खबरे |

खबरे |

हैदराबाद में एक ही रात दो ‘ट्रांसजेंडर’ व्यक्तियों समेत चार लोगों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Published : Jun 21, 2023, 4:54 pm IST
Updated : Jun 21, 2023, 4:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Four people, including two 'transgender' persons, killed in Hyderabad in one night
Four people, including two 'transgender' persons, killed in Hyderabad in one night

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा जा सकता है कि ‘ट्रांसजेंडर’ व्यक्तियों की हत्या करने वाले उनके करीबी हो सकते हैं।

हैदराबाद: हैदराबाद में अलग-अलग घटनाओं में अज्ञात व्यक्तियों ने दो ‘ट्रांसजेंडर’ व्यक्तियों और दो बेघरों समेत चार लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों पर मंगलवार देर रात करीब एक बजे टप्पाचबूतरा थाना इलाके में हमला हुआ। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा, “दोनों मृत ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की आयु 25 से 30 वर्ष के बीच थी।” पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा जा सकता है कि ‘ट्रांसजेंडर’ व्यक्तियों की हत्या करने वाले उनके करीबी हो सकते हैं।

अधिकारी ने कहा कि दोहरे हत्याकांड का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह मैलरदेवपल्ली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर सड़क किनारे सो रहे दो लोगों की अज्ञात व्यक्तियों ने पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। अधिकारी ने कहा कि दोनों पीड़ितों की पहचान की जा रही है और हत्याओं के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM