खबरे |

खबरे |

मप्र : देश भर में कोरियर से मादक पदार्थ भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 130 किलोग्राम गांजा बरामद
Published : Sep 21, 2023, 2:16 pm IST
Updated : Sep 21, 2023, 2:16 pm IST
SHARE ARTICLE
representative photo
representative photo

मादक पदार्थों के अवैध बाजार में गांजे की इस खेप की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है।

इंदौर (मप्र): स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने देश भर में कोरियर से गांजा भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इसके छत्तीसगढ़ निवासी सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अलग-अलग राज्यों से कुल 130 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। एनसीबी की इंदौर इकाई के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एनसीबी ने छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में हफ्ते भर अभियान चलाकर गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया और अलग-अलग राज्यों से कुल 130 किलोग्राम गांजा बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध बाजार में गांजे की इस खेप की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है।

उन्होंने बताया कि गिरोह का छत्तीसगढ़ निवासी सरगना ओडिशा से गांजा मंगवाता था और इस मादक पदार्थ को कोरियर के जरिये देश के अलग-अलग राज्यों में पहुंचाया जाता था। अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह के खिलाफ एनसीबी की विस्तृत जांच जारी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM