खबरे |

खबरे |

विधानसभा चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात में तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित
Published : Nov 21, 2022, 11:58 am IST
Updated : Nov 21, 2022, 11:58 am IST
SHARE ARTICLE
Assembly Elections: Prime Minister Modi will address three public meetings in Gujarat today
Assembly Elections: Prime Minister Modi will address three public meetings in Gujarat today

प्रधानमंत्री गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ के तहत कई कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत ...

अहमदाबाद (गुजरात):   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे के तीसरे दिन आज यानी सोमवार को तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रधानमंत्री गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ के तहत कई कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने शनिवार को वलसाड में एक रोड शो से की थी।

भाजपा की ओर से साझा किए कार्यक्रम के मुताबिक, मोदी सोमवार को सुरेंद्रनगर जिले के ध्रांगध्रा, भरुच जिले के जम्बूसर और नवसारी शहर में चुनाव प्रचार के लिए आयोजित भाजपा की रैलियों को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री ने रविवार को गुजरात के वेरावल, धोराजी, अमरेली और बोटाद में चार जनसभाओं को संबोधित किया था। उन्होंने बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की थी।

कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मोदी ने ट्वीट किया था, ‘‘ दिनभर के प्रचार अभियान के बाद कमलम में साथी कार्यकर्ताओं के बीच होना बहुत ही उत्साहजनक है।’’

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को चुनाव होंगे, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM