खबरे |

खबरे |

मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Published : Nov 21, 2022, 1:30 pm IST
Updated : Nov 21, 2022, 1:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Bike rider killed in truck collision on Mumbai-Bengaluru highway
Bike rider killed in truck collision on Mumbai-Bengaluru highway

महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसी सड़क पर एक अन्य दुर्घटना में एक....

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसी सड़क पर एक अन्य दुर्घटना में एक ट्रेलर (बड़ा ट्रक) ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

भारती विद्यापीठ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि ये दुर्घटनाएं रविवार रात करीब साढ़े दस बजे उस मार्ग पर नावले पुल पर एक वाहन की भिड़ंत के कुछ घंटे बाद हुईं, जिसमें 24 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

उन्होंने कहा, “मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक सुरंग के बाहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।” अधिकारी ने कहा कि करीब उसी समय, एक ट्रेलर ने चार वाहनों को टक्कर मार दी, हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि राजमार्ग के पूरे खंड पर ट्रैफिक ब्लॉक होने के कारण, वाहनों का आवागमन नावले पुल और सुरंग के बीच रुक गया। सुरंग से बाहर आने के बाद, संभवत: ट्रेलर चालक ने नियंत्रण खो दिया और परिणामस्वरूप, इसने तीन .चार वाहनों को टक्कर मार दी।”

पुलिस ने कहा कि इन दो दुर्घटनाओं से पहले, पुल के ढलान पर एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया था, जिसमें कम से कम 24 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। 13 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Location: India, Maharashtra, Pune

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM