खबरे |

खबरे |

अरुणाचल प्रदेश में पुलिस ने उग्रवादियों के ठिकाने का किया भंडाफोड़
Published : Feb 23, 2023, 4:10 pm IST
Updated : Feb 23, 2023, 4:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Militant hideout busted by police in Arunachal Pradesh
Militant hideout busted by police in Arunachal Pradesh

एसपी ने बताया कि बुधवार को उग्रवादियों के शिविर की रेकी की गयी जिस दौरान पांच संदिग्ध उग्रवादी देखे गए।

ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने चांगलांग जिले में एक उग्रवादी संगठन के ठिकाने का बृहस्पतिवार को भंडाफोड़ किया और वहां से हथियार एवं गोला बारुद बरामद किए।राज्य कार्य बल (एसटीएफ) के पुलिस अधीक्षक रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ चलाया गया यह पहला बड़ा अभियान है।

उन्होंने बताया कि लुंगपांग गांव में ईस्टर्न नगा नेशनल गवर्नमेंट (ईएनजीजी) के कैडरों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) चुखू अपा ने ठिकाने का भंडाफोड़ करने की योजना बनायी।

एसपी ने बताया कि बुधवार को उग्रवादियों के शिविर की रेकी की गयी जिस दौरान पांच संदिग्ध उग्रवादी देखे गए। इलाके में बृहस्पतिवार को एक नियंत्रित अभियान चलाया गया जिसके परिणामस्वरूप उग्रवादियों को ठिकाना छोड़ने के लिए विवश किया गया।

सिंह ने बताया कि उग्रवादियों के ठिकाने से एक एके 47 राइफल, एक एम16 राइफल, एक हथगोला, छह मैगजीन, गोला बारुद और दस्तावेज बरामद किए गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने शिविर नष्ट कर दिया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM