खबरे |

खबरे |

गैंगस्टर अमर नाइक के गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, 23 साल से था फरार
Published : Nov 23, 2022, 1:18 pm IST
Updated : Nov 23, 2022, 1:18 pm IST
SHARE ARTICLE
A member of gangster Amar Naik's gang arrested, absconding for 23 years
A member of gangster Amar Naik's gang arrested, absconding for 23 years

गैंगस्टर अमर नाइक करीब दो दशक पहले पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मारा गया था। ढोले नाइक के गिरोह का सदस्य था।

मुंबई :  मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर अमर नाइक के गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 23 साल से फरार था। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी रवींद्र ढोले (50) को मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले के जुन्नर तालुका के विट्ठलवाडी इलाके से पकड़ा गया। ढोले जब 26 साल का था तब उसे 1998 के डकैती के एक मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 399 व 402 और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह एक साल बाद ही फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि उसके सुनवाई के लिए पेश नहीं होने के बाद अदालत ने उसे ‘‘वांछित आरोपी’’ घोषित कर दिया था और स्थानीय पुलिस को उसे उसके समक्ष पेश करने को कहा था।

अधिकारी ने बताया कि रफी अहमद किदवई मार्ग थाने के कर्मी जब दादर स्थित उसके घर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वह उसे बेचकर वहां से जा चुका है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को कई रिकॉर्ड खंगालने के बाद भी उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। यहां तक की आरोपी की तस्वीर भी पुलिस रिकॉर्ड में नहीं थी।

अधिकारी ने बताया कि मामले के गवाह और उसकी जमानत देने वाले व्यक्ति की भी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने एक विशेष दल का गठन किया और उसके बारे में अधिक जानकारी एकत्र करना शुरू किया।

उन्होंने बताया कि आखिरकार पुणे ग्रामीण क्षेत्र के विट्ठलवाडी इलाके से वह पकड़ा गया।

गैंगस्टर अमर नाइक करीब दो दशक पहले पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मारा गया था। ढोले नाइक के गिरोह का सदस्य था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM