खबरे |

खबरे |

उप्र : शाहजहांपुर से भाजपा सांसद अरुण सागर फरार घोषित
Published : Nov 23, 2022, 1:04 pm IST
Updated : Nov 23, 2022, 1:04 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: BJP MP from Shahjahanpur Arun Sagar declared absconding
UP: BJP MP from Shahjahanpur Arun Sagar declared absconding

चुनाव प्रचार सामग्री जब्त किये जाने के एक मामले में अदालत में पेश नहीं होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अरुण सागर को फरार घोषित कर ...

शाहजहांपुर (उप्र) :   शाहजहांपुर जिले की विशेष एमपी/एमएलए अदालत ने चुनाव प्रचार सामग्री जब्त किये जाने के एक मामले में अदालत में पेश नहीं होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अरुण सागर को फरार घोषित कर दिया है।

विशेष लोक अभियोजन अधिकारी नीलिमा सक्सेना ने बुधवार को 'पीटीआई—भाषा' को बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान 12 मार्च 2019 को तत्कालीन उपजिलाधिकारी सदर ने बरेली—जलालाबाद मार्ग पर भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर की प्रचार सामग्री को जब्त किया था। इस मामले में कांट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

उन्होंने बताया कि इसी मामले में भाजपा सांसद अरुण सागर कई बार समन के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए और इसके बाद उनके विरुद्ध अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि जब यह वारंट जारी होने के बाद भी वह अदालत में हाजिर नहीं हुए तब न्यायाधीश आसमां सुल्ताना ने गत 21 नवंबर को उन्हें फरार घोषित कर दिया।

सक्सेना ने बताया कि अदालत द्वारा दिए गए आदेश में कहा गया है कि आदेश की प्रति को सांसद के आवास के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भी चस्पा किया जाए।

गौरतलब है कि सांसद अरुण कुमार सागर भाजपा के वर्तमान सांसद है। उनसे इस बारे में बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM