खबरे |

खबरे |

हरियाणा में तीन बच्चों के साथ महिला पानी टंकी में कूदी, तीनों बच्चों की मौत
Published : Nov 23, 2022, 10:48 am IST
Updated : Nov 23, 2022, 10:48 am IST
SHARE ARTICLE
Woman jumps into water tank with three children in Haryana, all three children die
Woman jumps into water tank with three children in Haryana, all three children die

पुलिस ने बताया कि घटना में शबाना (10), साद (8) और चार महीने के इकरार की मौत हो गई है। वहीं घटना के वक्त महिला का 12 वर्षीय बेटा स्कूल में था।

नूंह (हरियाणा) :  जिले के खेरला गांव में मंगलवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पानी की टंकी में कथित रूप से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई है जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि घटना दोपहर करीब 12 बजे की है जब महिला ने अपने मकान के भीतर बनी टंकी में छलांग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि शकुनत (33) को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि महिला कथित रूप से आत्महत्या करने के लिए टंकी में कूदी थी।

पुलिस ने बताया कि घटना में शबाना (10), साद (8) और चार महीने के इकरार की मौत हो गई है। वहीं घटना के वक्त महिला का 12 वर्षीय बेटा स्कूल में था।

नूंह सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह ने बताया, ‘‘महिला के पति मोहम्मद आरिफ की तहरीर पर हमने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद आज शाम सभी शव उन्हें सौंप दिए गए हैं। आगे की जांच की जा रही है।’’

Location: India, Haryana, Rohtak

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM