खबरे |

खबरे |

बलात्कार करने के बाद आरोपी ने नाबालिग पीड़िता से चोरी-छुपे किया निकाह, तीन लोग गिरफ्तार
Published : Jan 24, 2023, 1:17 pm IST
Updated : Jan 24, 2023, 1:17 pm IST
SHARE ARTICLE
After raping, the accused secretly married the minor victim, three people arrested
After raping, the accused secretly married the minor victim, three people arrested

घटना तिरुवनंतपुरम जिले के नेदुमंगडु में पनवूर की है। युवक के अलावा नाबालिग लड़की (16) के पिता और मस्जिद में मौलवी को निकाह करवाने के लिए गिरफ्तार...

तिरुवनंतपुरम : नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने मामले में आरोपी युवक (23) को पीड़िता से चोरी-छुपे निकाह करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना तिरुवनंतपुरम जिले के नेदुमंगडु में पनवूर की है। युवक के अलावा नाबालिग लड़की (16) के पिता और एक स्थानीय मस्जिद में मौलवी को भी उसका निकाह करवाने के लिए गिरफ्तार किया गया है।.

उन्होंने बताया कि यह बाल विवाह 18 जनवरी को करवाया गया। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्राधिकारियों के इस संबंध में पूछताछ करने पर मामला सामने आया। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।.

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी की पहचान अल-आमीर के तौर पर हुई है। पीड़िता के साथ बलात्कार करने के मामले में 2021 में उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अभी वह जमानत पर बाहर था।.

पीड़िता के परिवार की शिकायत के आधार पर पिछले साल उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे जेल हुई थी, लेकिन वह जमानत पर रिहा हो गया और लगातार लड़की के परिवार को शादी के लिए राजी करने की कोशिश कर रहा था।.

आमीर, लड़की के पिता और मौलवी के खिलाफ यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।.

पुलिस ने बताया कि स्थानीय अदालत ने तीनों को हिरासत में रखने का आदेश दिया और उन्हे जेल भेज दिया गया।

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM