खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़: सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत
Published : Feb 24, 2023, 10:53 am IST
Updated : Feb 24, 2023, 10:53 am IST
SHARE ARTICLE
Chhattisgarh: 11 people died in a road accident
Chhattisgarh: 11 people died in a road accident

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शवों और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक पिकअप वैन और ट्रक के बीच हुई टक्कर में चार बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई है और 12 अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भाटापारा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खमरिया गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात पिकअप वैन और ट्रक के बीच हुई टक्कर में वैन सवार 11 लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सिमगा क्षेत्र में खिलोरा गांव के रहने वाले लोग पिकअप वैन में सवार होकर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने ​अर्जुनी गांव गए थे और वहां से लौटते समय खमरिया गांव के पास उनका वाहन ट्रक से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शवों और घायलों को अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM