खबरे |

खबरे |

अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से की मुलाकात, बांटे नियुक्ति पत्र
Published : Jun 24, 2023, 4:01 pm IST
Updated : Jun 24, 2023, 4:01 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार PTI
फोटो साभार PTI

दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यहां डल झील के नजदीक स्थित पुलिस गोल्फ कोर्स में मुलाकात की।

श्रीनगर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले जम्मू कश्मीर के आठ पुलिसकर्मियों के परिजनों को शनिवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शाह ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से केंद्र शासित प्रदेश के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यहां डल झील के नजदीक स्थित पुलिस गोल्फ कोर्स में मुलाकात की।

शाह ने ट्वीट किया, “जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने आतंकवादियों से लड़ते हुए और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।” उन्होंने कहा, “आज श्रीनगर में शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और उनके करीबी परिजनों को जम्मू कश्मीर सरकार की ओर से नियुक्ति पत्र वितरित किए।”

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ यहां शहर के मध्य स्थित प्रताप पार्क में एक शहीद स्मारक की आधारशिला रखी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM