खबरे |

खबरे |

मप्र : नशे में कांस्टेबल ने किया वर्दी का अपमान, वर्दी उतारकर सड़क पर फेंका, कांस्टेबल निलंबित
Published : Dec 24, 2022, 4:41 pm IST
Updated : Dec 24, 2022, 4:50 pm IST
SHARE ARTICLE
MP: Drunk constable suspended for throwing uniform on the road
MP: Drunk constable suspended for throwing uniform on the road

वीडियो में देखा गया कि कांस्टेबल पहले अपनी शर्ट उतारता है और उसे लोगों की ओर फेंक देता है। इसके बाद वह अपनी पैंट भी उतार देता है और ...

हरदा : मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी वर्दी उतारने और सड़क पर फेंकने के लिए निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार शाम को हरदा में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया भी सामने आया है।

हरदा जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा, ‘‘हरदा में पदस्थ सुशील मांडवी के रूप में पहचाने गए कांस्टेबल को उसके इस कृत्य का वीडियो सामने आने के बाद निलंबित कर दिया गया है।’’ वीडियो में दिख रहा है कि हरदा शहर में एक सड़क पर कथित तौर पर नशे में धुत्त पुलिस कांस्टेबल एक युवक से बहस करते नजर आ रहा है। इस दौरान कांस्टेबल अपने घुटनों के बल पर सड़क पर बैठ जाता है और वर्दी उतारने लगता है। 

वीडियो में देखा गया कि कांस्टेबल पहले अपनी शर्ट उतारता है और उसे लोगों की ओर फेंक देता है। इसके बाद वह अपनी पैंट भी उतार देता है और फिर युवक के साथ बहस करने लगता है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM