खबरे |

खबरे |

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
Published : Mar 25, 2023, 11:57 am IST
Updated : Mar 25, 2023, 11:57 am IST
SHARE ARTICLE
Congress releases first list of 124 candidates for Karnataka assembly elections
Congress releases first list of 124 candidates for Karnataka assembly elections

समिति की अध्यक्षता कांग्रेस प्रमुख खरगे ने की। बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद थे।

New Delhi: कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसके अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। सूची के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख डी के शिवकुमार अपने कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को कोरातागेरे (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। पूर्व मंत्री के एच मुनियप्पा और प्रियांक खरगे क्रमशः देवनहल्ली और चितापुर (एससी) से चुनाव लड़ेंगे। प्रियांक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे हैं।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 17 मार्च को दिल्ली में एक बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची को मंजूरी दी। समिति की अध्यक्षता कांग्रेस प्रमुख खरगे ने की। बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद थे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली कांग्रेस पहली पार्टी है। निर्वाचन आयोग ने दक्षिणी राज्य में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की है। कर्नाटक में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा। उससे पहले राज्य में चुनाव होने हैं। कांग्रेस दक्षिणी राज्य में भारतीय जनता पार्टी से सत्ता छीनने की कोशिश कर रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM