खबरे |

खबरे |

लातूर में HIV से संक्रमित पांच जोड़ों ने की शादी
Published : Apr 25, 2023, 4:55 pm IST
Updated : Apr 25, 2023, 4:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Five HIV positive couples married in Latur
Five HIV positive couples married in Latur

एचआईवी संक्रमित पांच जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए हैं।

लातूर : महाराष्ट्र के लातूर जिले के एक केंद्र में एचआईवी संक्रमित पांच जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए हैं। अपने माता-पिता द्वारा त्यागे जाने या उन्हें संक्रमण के कारण खोने के बाद ये लोग इसी केंद्र में पले-बढ़े हैं। जोड़े 22 अप्रैल को ग्राम हसेगांव में दांपत्य सूत्र में बंधे जहां एक सामाजिक कार्यकर्ता ने ‘सेवालय’ नामक परियोजना के तहत “ हैप्पी इंडियन विलेज’’ केंद्र की शुरुआत की थी। इस परियोजना का मकसद ‘ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएन्सी वायरस’ (एचआईवी) संक्रमण से पीड़ित बच्चों की देखभाल करना है। एचआईवी बाद में एड्स बन जाता है।

केंद्र के संस्थापक रवि बापताले ने कहा कि केंद्र ने बीते कई वर्षों के दौरान ऐसे बच्चों को स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और आश्रय की सुविधा मुहैया कराई है। उनके मुताबिक, केंद्र में एचआईवी से संक्रमित करीब 50 बच्चे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र से जुड़े एचआईवी संक्रमित कुल 23 जोड़े अबतक शादी कर चुके हैं। बापटाले के अनुसार, एचआईवी से संक्रमित सात वैवाहिक जोड़े “ हैप्पी इंडियन विलेज’ में रह रहे हैं और उनकी संतानें भी हुई हैं जो एचआईवी से संक्रमित नहीं हैं।

बापताले ने कहा कि जब उन्होंने इस केंद्र की शुरुआत की थी तो उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, “ मुझे खुशी है कि इन वर्षों में हम एचआईवी से संक्रमित इतने बच्चों की देखभाल कर सके।”

Location: India, Maharashtra, Latur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM