खबरे |

खबरे |

आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में भी लागू होगी पुलिस आयुक्तालय प्रणाली
Published : Nov 25, 2022, 1:37 pm IST
Updated : Nov 25, 2022, 1:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Police commissionerate system will also be implemented in Agra, Ghaziabad and Prayagraj
Police commissionerate system will also be implemented in Agra, Ghaziabad and Prayagraj

उत्‍तर प्रदेश में पहले से लखनऊ, नोएडा, कानपुर नगर और वाराणसी में पुलिस आयुक्तालय प्रणाली लागू है। राज्य के 75 जिलों में अब सात जिलों....

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज जिलों में भी पुलिस आयुक्तालय (कमिश्‍नरेट) प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्यक्षता में यहां मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने लोकभवन में मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करके आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज के संपूर्ण जिला क्षेत्र में पुलिस आयुक्तालय प्रणाली लागू कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि तीनों जिलों को पहले ‘मेट्रोपोलिटन एरिया’ घोषित किया जाएगा और उसके बाद इन क्षेत्रों में यह प्रणाली लागू की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि उत्‍तर प्रदेश में पहले से लखनऊ, गौतमबुद्धनगर (नोएडा), कानपुर नगर और वाराणसी में पुलिस आयुक्तालय प्रणाली लागू है। राज्य के 75 जिलों में अब सात जिलों में पुलिस आयुक्तालय प्रणाली लागू हो जाएगी।

जनवरी 2020 मे प्रदेश में सबसे पहले लखनऊ और गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में यह व्‍यवस्‍था लागू हुई थी और इसके बाद मार्च 2021 में कानपुर नगर और वाराणसी में भी पुलिस आयुक्तालय प्रणाली की शुरुआत हुई।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM