खबरे |

खबरे |

नागपुर में तेज रफ्तार कार ने भीड़ को मारी टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत
Published : Nov 25, 2022, 11:35 am IST
Updated : Nov 25, 2022, 11:35 am IST
SHARE ARTICLE
Speeding car rams into crowd in Nagpur, policeman killed
Speeding car rams into crowd in Nagpur, policeman killed

पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही कार को टक्कर मार दी थी। कार चालक विक्रम सिंह बैस क्षतिग्रस्त वाहन में फंस गया था।

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार नियंत्रण से बाहर होकर एक दुर्घटनास्थल पर जमा लोगों से टकरा गई, जिसमें ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह भयावह घटना बुधवार रात परसिवनी थाना क्षेत्र के नया कुंड में हुई। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान परेसोनी पुलिस थाने से जुड़े कामठी निवासी जयंत विष्णु शेरेकर (42) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही कार को टक्कर मार दी थी। कार चालक विक्रम सिंह बैस क्षतिग्रस्त वाहन में फंस गया था। शेरेकर सहित परेसोनी पुलिस थाने के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे और खून से लथपथ कार चालक को बचा लिया।

उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने के कारण यातायात ठप हो गया था। इसी दौरान तेज गति से आई एक कार सड़क पर खड़े लोगों को रौंदते हुए भाग गई। घटना में पुलिस कर्मी की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

Location: India, Maharashtra, Nagpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM