खबरे |

खबरे |

उप्र : ‘पीपीपी मॉडल’ से आधुनिक सुविधाओं वाले 23 बस अड्डों के निर्माण की मंजूरी
Published : Nov 25, 2022, 3:16 pm IST
Updated : Nov 25, 2022, 3:16 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Approval for construction of 23 bus stands with modern facilities through 'PPP model'
UP: Approval for construction of 23 bus stands with modern facilities through 'PPP model'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को राज्य के बड़े शहरों में 23 बस अड्डों को ‘पीपीपी’ (निजी-सार्वजनिक सहभागिता) मॉडल पर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ये हवाई अड्डे की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार को लोकभवन में पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

मंत्री ने बताया कि लखनऊ, आगरा और प्रयागराज के दो-दो बस अड्डे तथा बनारस, कानपुर, गोरखपुर समेत बड़े शहरों के 23 बस अड्डों को हवाई अड्डे की तर्ज पर पीपीपी मॉडल से बनाने के लिए मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दी है।

उन्होंने कहा कि इसमें हर तरह की सुविधा मिलेगी और जो यात्री आएंगे उनके ठहरने की व्यवस्था भी रहेगी। मंत्री ने कहा कि इन बस अड्डों में अच्छे होटल और भोजनालय के इंतजाम के साथ वहां पर उन्हें सामान की खरीददारी के लिए मॉल की सुविधा उपलब्‍ध कराई जाएगी।

सिंह ने कहा कि जिस तरह हवाई अड्डों पर बेहतर शौचालय, बैठने के लिए अच्छी सुविधाएं और महिलाओं के लिए अलग सुविधाएं रहती हैं, उसी तरह पेयजल से लेकर आधुनिक सभी सुविधाएं इन बस अड्डों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी, लेकिन प्रथम चरण में बड़े शहरों में 23 बस अड्डों के निर्माण से इसकी शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि इसकी निविदा जल्द ही जारी कर दी जाएगी। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM