खबरे |

खबरे |

गोवा: चलती ट्रेन में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Published : Jun 26, 2023, 12:15 pm IST
Updated : Jun 26, 2023, 12:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Minor girl molested in moving train
Minor girl molested in moving train

 आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ए) (1) (छेड़छाड़) और गोवा बाल अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पणजी: गोवा में चलती ट्रेन में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दरहसल यह घटना रविवार को घटी, जब ट्रेन मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से केरल के कोचुवेली जा रही थी। घटना की सूचना मिलने पर गोवा पुलिस की कोंकण रेलवे इकाई ने आरोपी (37) को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने पीड़िता की मां द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने उत्तर गोवा में पेरनेम के पास चलती ट्रेन में लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। अधिकारी ने पीड़िता की उम्र का उल्लेख किए बिना बताया कि लड़की अपने परिवार के साथ मंगलुरु (कर्नाटक) जा रही थी और ठाणे (महाराष्ट्र) का रहने वाला आरोपी भी अपने परिवार के साथ उसी ट्रेन में सवार था।

 आरोपी को दक्षिण गोवा के मडगांव रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ए) (1) (छेड़छाड़) और गोवा बाल अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Location: India, Goa, Panaji

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM