खबरे |

खबरे |

मध्य प्रदेश में चुनावों से पहले मुख्यमंत्री चौहान ने की 2,792 कॉलोनियों के नियमितीकरण की घोषणा
Published : Aug 26, 2023, 12:39 pm IST
Updated : Aug 26, 2023, 12:39 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Chouhan (FILE PHOTO)
CM Chouhan (FILE PHOTO)

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हर कीमत पर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जमीन खरीदने वाले लोगों को परेशानी न हो।’’

जबलपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भर की 2,792 कॉलोनियों के नियमितीकरण की घोषणा की है, जिससे 35 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले शुक्रवार को की। जबलपुर में शहीद स्मारक पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा, ‘‘मुझे उन 2,792 कॉलोनियों के नियमितीकरण की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जहां लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई से जमीन खरीदी है।’’

हालांकि, शिवराज ने चेतावनी दी कि भविष्य में आवासीय कॉलोनी विकसित करने से पहले सभी प्रकार की अनुमतियां लेनी होंगी और ऐसा नहीं करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हर कीमत पर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जमीन खरीदने वाले लोगों को परेशानी न हो।’’ एक अनुमान के मुताबिक, राज्य सरकार के इस कदम से इन अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले 35 लाख लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM