खबरे |

खबरे |

Karnataka-Maharashtra Accident News: देश के दो बड़े राज्यों में भयानक हादसा, कर्नाटक में 12, महाराष्ट्र में 10 की मौत
Published : Oct 26, 2023, 1:53 pm IST
Updated : Oct 26, 2023, 1:53 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

वहीं महाराष्ट्र के बीड जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक चिकित्सक समेत दस लोगों की मौत हो गई

 Karnataka-Maharashtra Accident News In Hindi : कर्नाटक के चिक्कबाल्लापुर में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां एक एसयूवी सड़क पर खड़े एक टैंकर से टकरा गई, जिससे कार में सवार 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है. साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।सीएम इस हादसे के संबंध में अधिकारियों से जानकारी भी मांगी है। 

मिली जानकारा के मुताबिक हादसा सुबह करीब सात बजे चिक्कबाल्लापुर शहर के जिला मुख्यालय के बाहरी इलाके में हुई। एसयूवी आंध्र प्रदेश में अनंतपुर से बेंगलुरु जा रही थी तभी वह राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर खड़े एक टैंकर से टकरा गई। हादसे में चार महिलाओं समेत 13 यात्रियों की मौत हो गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना में मारे गए लोग अनंतपुर जिले के रहने वाले थे। सभी लोग गाड़ी में अनंतपुर से बेंगलुरु जा रहे थे।  मृतकों में कार चालक भी शामिल है। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चला है। ऐसा संदेह है कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दुर्घटना हुई होगी लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।  मृतक अनंतपुर के गोरंटला के रहने वाले थे और एक परिवार के नहीं थे।

पुलिस के मुताबिक भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दुर्घटना का एक मामला दर्ज किया गया है और मृतकों की पहचान करने तथा उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

महाराष्ट्र के बीड में भी 2 हादसे

वहीं महाराष्ट्र के बीड जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक चिकित्सक समेत दस लोगों की मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक बीड जिले में गुरुवार सुबह 4 बजे मुंबई से आ रही एक बस सड़क से 150 फीट नीचे खाई में गिर गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, बस में 40 से 50 यात्री सवार थे. वहीं दुसरा हादसा अहमदनगर रोड पर हुई। यहां तेज रफ्तार से जा रही एक एम्बुलेंस एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में, एंबुलेंस में सवार चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। हादसा बुधवार रात करीब 9.30 बजे हुआ.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM