खबरे |

खबरे |

हरियाणा : चार जिलों में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में कुल 84 प्रतिशत मतदान
Published : Nov 26, 2022, 1:12 pm IST
Updated : Nov 26, 2022, 1:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana: Total 84 percent voting in the last phase of Panchayat elections in four districts
Haryana: Total 84 percent voting in the last phase of Panchayat elections in four districts

फतेहाबाद में सबसे अधिक 88 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया जबकि पलवल में 83.7 प्रतिशत, हिसार में 83.1 प्रतिशत और फरीदाबाद में लगभग 80.4 प्रतिशत मतदान..

चंडीगढ़ : हरियाणा में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के तहत शुक्रवार को चार जिलों में ग्राम पंचायतों के सरपंचों और पंचों के निर्वाचन के लिए मतदान समाप्त होने तक 84 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य के फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार और पलवल जिलों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। चार जिलों के 25 ब्लॉक में 929 सरपंचों और 10,362 पंचों के चुनाव के लिए मतदान हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि फतेहाबाद में सबसे अधिक 88 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया जबकि पलवल में 83.7 प्रतिशत, हिसार में 83.1 प्रतिशत और फरीदाबाद में लगभग 80.4 प्रतिशत मतदान हुआ है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि सुचारू व शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया था। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

पंचायती राज संस्थाओं के तीनों चरणों के चुनाव संपन्न हो जाने के बाद, जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के नतीजों की घोषणा 27 नवंबर को की जाएगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM