खबरे |

खबरे |

उप्र : सपा सरकार के समय अपराधी ‘मिनी सीएम’ बन गये थे : ब्रजेश पाठक
Published : Nov 26, 2022, 12:05 pm IST
Updated : Nov 26, 2022, 12:05 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Criminals had become 'mini CM' during SP government: Brajesh Pathak
UP: Criminals had become 'mini CM' during SP government: Brajesh Pathak

पाठक ने कहा कि सपा की सरकार के दौरान अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था और वे ‘खाली प्लॉट हमारा है’ जैसे नारे लगाते थे, वे हर जिले....

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि राज्य की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के समय प्रदेश के हर जिले में अपराधी ‘मिनी सीएम’ बन गए थे।

पाठक ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार आते ही गुंडे, माफिया और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई जिसका परिणाम यह हुआ कि गुंडे, बदमाश या तो जेल के भीतर पहुंच गए या राज्य छोड़कर भाग गए।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में कुसमरा व करहल में जनसभाओं को सम्बोधित किया। पाठक ने कहा कि सपा की सरकार के दौरान अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था और वे ‘खाली प्लॉट हमारा है’ जैसे नारे लगाते थे, वे हर जिले में ‘मिनी सीएम’ बन गए थे।

उन्होंने कहा कि मैनपुरी की जनता इस बार परिवारवाद पर नहीं बल्कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के विकास पर मुहर लगाने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिला है और मैनपुरी में इस बार कमल खिलना तय है। 

पाठक ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव से लेकर उनके सारे परिवार को नुक्कड़ सभाएं करनी पड़ रही हैं और अपने शासनकाल में जिनकी उपेक्षा की, उन्हीं से आज गली-गली वोट मांगने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इससे साफ है कि समाजवादी पार्टी की जमींन खिसक चुकी है। आज चाचा-भतीजा भले एक हुए हों परन्तु दोनों मिलकर भी सपा की हार को नहीं टाल सकते।’’ मैनपुरी में उपचुनाव पांच दिसंबर को है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM