खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र आज से, शिवसेना के दोनों गुटों के बीच टकराव की आशंका
Published : Feb 27, 2023, 11:26 am IST
Updated : Feb 27, 2023, 11:26 am IST
SHARE ARTICLE
budget session of maharashtra assembly from today fear of clash between two factions of shiv sena
budget session of maharashtra assembly from today fear of clash between two factions of shiv sena

उप-मुख्यमंत्री एवं राज्य के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस नौ मार्च को विधानसभा में शिंदे की अगुवाई वाली सरकार का पहला बजट पेश करेंगे।

मुंबई :  महाराष्ट्र विधानसभा के सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र में शिवसेना के दोनों गुटों के बीच चल रही राजनीतिक व कानूनी लड़ाई की गूंज सुनाई देने की आशंका है।

इससे पहले, विपक्षी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) और कांग्रेस ने रविवार को सरकार द्वारा आयोजित ‘चाय पार्टी’ का बहिष्कार किया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बहिष्कार के कदम को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छी बात है कि आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध रखने वाले नहीं आए।

शिंदे का इशारा संभवत: राज्य के पूर्व मंत्री एवं राकांपा नेता नवाब मलिक की ओर था, जो दाऊद इब्राहिम तथा उसके साथियों की गतिविधियों से जुड़े धनशोधन के मामले में पिछले साल गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं। बजट सत्र संयुक्त बैठक में नव-नियुक्त राज्यपाल रमेश बैस के पहले संबोधन के साथ शुरू होगा।

उप-मुख्यमंत्री एवं राज्य के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस नौ मार्च को विधानसभा में शिंदे की अगुवाई वाली सरकार का पहला बजट पेश करेंगे।

महा विकास आघाड़ी (एमवीए) इस एक महीने लंबे सत्र के दौरान सार्वजनिक हित के मुद्दों पर शिंदे-भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। एमवीए में राकांपा, कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) शामिल हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM