खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ में एक कोयला ब्लॉक के आवंटन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा न्यायालय
Published : Feb 27, 2023, 12:48 pm IST
Updated : Feb 27, 2023, 12:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Court
Court

पीठ ने कहा, ‘‘ हम होली की छुट्टियों के बाद तुरंत मामले पर सुनवाई करेंगे।

New Delhi:  उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह छत्तीसगढ़ में एक कोयला ब्लॉक को उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) को आवंटित करने और अडानी एंटरप्राइज लिमिटेड (एईएल) को खनन परिचालन सौंपने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 14 मार्च को सुनवाई करेगा।

आरआरवीयूएनएल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे. बी पारदीवाला की पीठ को बताया कि कोयला निकालने का काम रोक दिया गया है और सब कुछ ‘‘रुका’’ हुआ है, इसलिए मामले पर सुनवाई की जरूरत है।

पीठ ने कहा, ‘‘ हम होली की छुट्टियों के बाद तुरंत मामले पर सुनवाई करेंगे। हम मामले को 14 मार्च के लिए सूचीबद्ध करते हैं।’’

रोहतगी ने कहा कि राज्य की कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में अदालत के सामने बयान दिया था कि मामले की सुनवाई पूरी होने तक कोई कोयला नहीं निकाला जाएगा, हालांकि तब से मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया।

शीर्ष अदालत ने पहले कहा था कि वह दो मार्च को याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। तीन लंबित याचिकाओं में से एक में मामले की केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

.

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM