खबरे |

खबरे |

मेघालय विधानसभा चुनाव : सुबह नौ बजे तक 10.5 प्रतिशत से अधिक मतदान
Published : Feb 27, 2023, 11:01 am IST
Updated : Feb 27, 2023, 11:01 am IST
SHARE ARTICLE
Meghalaya Assembly elections: Over 10.5 per cent polling till 9 am (Representative Pic)
Meghalaya Assembly elections: Over 10.5 per cent polling till 9 am (Representative Pic)

पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था।

शिलांग :  मेघालय में सोमवार को सुबह नौ बजे तक 10.55 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में शुरुआती दो घंटे में मतदान शांतिपूर्ण रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफ आर खरकोनगोर ने यह जानकारी दी।

पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था। इस दौरान, 21.6 लाख मतदाताओं के 369 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने की संभावना है।

खरकोनगोर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने खासी जयंतिया हिल्स क्षेत्र में लोगों में उत्साह देखा है और गारो हिल्स में भी मतदान धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन दिख रही है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि अब तक ‘‘किसी प्रकार की अप्रिय घटना’’ की सूचना नहीं मिली है।

खरकोनगोर ने कहा, ‘‘कुछ मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीनों के खराब होने की सूचना मिली, लेकिन बाद में उन्हें ठीक कर लिया गया। मतदान मुक्त एवं निष्पक्ष तरीके से हो रहा है।’’.

सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) सत्ता में बने रहने, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और अन्य क्षेत्रीय दल सत्ता में आने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी खरकोनगोर ने बताया कि 3,419 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। इनमें से 640 मतदान केंद्रों की पहचान ‘संवेदनशील’ और 323 की ‘चुनौतीपूर्ण’ केंद्रों के तौर पर की गई है।. मतदान शाम चार बजे तक होगा।

कुल 369 उम्मीदवारों में से 36 महिलाएं हैं, जिनमें से सबसे अधिक 10 महिला उम्मीदवार कांग्रेस की हैं। सोहियोंग विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों में से एक के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

खरकोनगोर ने कहा, ‘‘मतदान केंद्रों में 19,000 से अधिक मतदान कर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 119 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में राज्य के पुलिसकर्मी भी उनकी मदद कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा दक्षिण तुरा विधानसभा सीट से मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला उग्रवादी से नेता बने बर्नार्ड मारक से है। विपक्ष के नेता एवं तृणमूल कांग्रेस के मुकुल संगमा दो सीट सोंग्सक और तिक्रिकिल्ला से चुनाव लड़ रहे हैं। सत्तारूढ़ एनपीपी ने 56 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस और भाजपा 59 सीट पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस 58 सीट पर किस्मत आजमा रही है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीएफ) के 46 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Location: India, Meghalaya, Shillong

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM