खबरे |

खबरे |

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में तालाब में डूबने से छह लोगों की मौत
Published : Feb 27, 2023, 12:53 pm IST
Updated : Feb 27, 2023, 12:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Six people died due to drowning in a pond in Nellore district of Andhra Pradesh
Six people died due to drowning in a pond in Nellore district of Andhra Pradesh

पुलिस ने बताया कि यह लोग तालाब की देख-रेख करने वाले कर्मी को बताए बिना नाव ले गए थे। 

विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के टोडेरू गांव में एक तालाब में छह लोग डूब गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।. पुलिस ने बताया कि 10 लोगों का एक समूह रविवार को नाव से तालाब में गया था। इनमें से चार लोग तालाब से सुरक्षित बाहर निकल आए।

उन्होंने बताया कि सभी लोग तैरना जानते थे, लेकिन तालाब में दलदल होने के कारण छह लोग वहां फंस गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में अल्ली श्रीनाथ (18), प्रशांत (28), रघु (24), बालाजी (18), कल्याण (25) और सुरेंद्र (18) शामिल हैं।

नेल्लोर के पुलिस अधीक्षक सी विजय राव ने रविवार शाम हुई दुर्घटना के बारे में बताया, “मछलियों को खाना खिलाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली नाव से तालाब में गए 10 लोगों में से केवल चार ही बाहर निकलने में कामयाब रहे।” पुलिस ने बताया कि यह लोग तालाब की देख-रेख करने वाले कर्मी को बताए बिना नाव ले गए थे। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM