खबरे |

खबरे |

मप्र के सात लोग सूडान से सुरक्षित पहुंचे दिल्ली, मुख्यमंत्री चौहान ने कहा -"मोदी है तो मुमकिन"
Published : Apr 27, 2023, 1:35 pm IST
Updated : Apr 27, 2023, 1:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Seven people from Madhya Pradesh reached Delhi safely from Sudan
Seven people from Madhya Pradesh reached Delhi safely from Sudan

उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि हिंसा प्रभावित सूडान में बाकी फंसे हुए लोगों को भी सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।"

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि संकटग्रस्त सूडान में फंसे कई भारतीयों सहित मध्य प्रदेश के सात लोग सुरक्षित भारत पहुंच गए हैं।

CM ने अफ्रीकी राष्ट्र से मध्य प्रदेश के सात व्यक्तियों सहित अन्य भारतीयों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और टिप्पणी की, "मोदी है तो मुमकिन है।’’ भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत सूडान से निकाले जाने के बाद बुधवार रात 360 भारतीयों का पहला जत्था सऊदी अरब से दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचा

CM ने कहा ‘‘इससे पहले भी जब रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण हमारे बच्चे यूक्रेन में फंसे हुए थे, हमारे प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के राष्ट्रपतियों से बात की थी ताकि वहां से छात्रों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की जा सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ “इसी तरह, जब हमारे लोग संकटग्रस्त सूडान में फंसे, तो वह मध्य प्रदेश के सात लोगों के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहे थे। ....और वह लोग सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुंचे हैं, जिसके लिए हम प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) और विदेश मंत्री (एस जयशंकर) के आभारी हैं। ’’ 

उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि हिंसा प्रभावित सूडान में बाकी फंसे हुए लोगों को भी सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।"

एक अधिकारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के सात लोग जो दिल्ली पहुंचे, वे शिरोमणि तिवारी, जयंत केवलानी, विष्णुवर्धन गुंटी, पवित्र मोहन प्रधान, मोहम्मद राजा, कालू सिंह सिसोदिया और पवन कुमार हैं।

नियमित सेना और एक अर्धसैनिक बल के बीच सत्ता के लिए छिड़े भीषण संघर्ष के बाद सूडान से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत ने सोमवार को 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया है। सूडान में सेना और एक अर्धसैनिक समूह के बीच घातक लड़ाई हो रही है, जिससे वहां फंसे लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी हो रही हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM