खबरे |

खबरे |

इंदौर में B.Tech के छात्र की हत्या, छात्रा समेत चार गिरफ्तार
Published : Jul 27, 2023, 12:55 pm IST
Updated : Jul 27, 2023, 12:55 pm IST
SHARE ARTICLE
प्रभाष उर्फ मोनू
प्रभाष उर्फ मोनू

हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तान्या, छोटू, शोभित और रितिक के रूप में हुई है।

इंदौर (मध्य प्रदेश):  इंदौर में बी. टेक के एक छात्र की सरेराह चाकू घोंपकर हत्या का मामला सामने आया है .  आरोप में पुलिस ने 19 वर्षीय बीबीए छात्रा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस उपायुक्त (DGP) अभिषेक आनंद ने बताया कि बी.टेक के छात्र प्रभास उर्फ मोनू (22) की बुधवार तड़के उस वक्त चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी जब वह कार से अपने चार दोस्तों के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहा था।

हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तान्या, छोटू, शोभित और रितिक के रूप में हुई है। डीसीपी के मुताबिक छोटू, शोभित और रितिक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। वहीं ,"तान्या (19) मूलत: खरगोन की रहने वाली है। वह इंदौर में बीबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई के साथ एक निजी कम्पनी में नौकरी भी कर रही है।’’

 तान्या और उसके तीन साथियों ने कार में सवार टीटू और रचित नाम के युवकों पर जानलेवा हमले की नीयत से यह चार पहिया गाड़ी रास्ते में रुकवाई जिसमें प्रभास भी बैठा था।

डीसीपी ने बताया,‘‘चाकू से किए गए हमले में टीटू और रचित तो बच गए, लेकिन कार की पिछली सीट पर बैठे प्रभास की चाकू लगने से हुए गंभीर घाव के कारण मौत हो गई।’’ हत्याकांड की मुख्य आरोपी तान्या की टीटू और रचित से दोस्ती थी, लेकिन बाद में उनके बीच किसी वजह से मनमुटाव हो गया था। डीसीपी के मुताबिक इस मनमुटाव के चलते ही उन पर हमला किया गया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM