खबरे |

खबरे |

राजस्थान: अमृता देवी के नाम पर होगा जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड का नाम
Published : Aug 27, 2023, 9:05 am IST
Updated : Aug 27, 2023, 9:05 am IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan: Animal Welfare Board will be named after Amrita Devi
Rajasthan: Animal Welfare Board will be named after Amrita Devi

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव मंडल की 14वीं बैठक में ये बातें कहीं।

जयपुर:  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राजस्थान में जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड का नाम अमृता देवी के नाम पर होगा। मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि राज्य सरकार अधिक शेरों को राज्य में लाने के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखेगी।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव मंडल की 14वीं बैठक में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अमृता देवी का बलिदान सभी को पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देता है। राजस्थान के जोधपुर शहर से 28 किलोमीटर दूर खेजड़ली में वर्षों पहले हरे वृक्ष खेजड़ी के लिए अमृता देवी के आह्वान पर 363 लोगों ने खुद को बलिदान कर दिया था और समूचे विश्व को प्रकृति और पर्यावरण बचाने की प्रेरणा दी थी।

गहलोत ने कहा,‘‘ राजस्थान में वन एवं वन्यजीव संरक्षण को लेकर सराहनीय फैसले लिए जा रहे हैं। राज्य सरकार की नीतियों से आज प्रदेश में बाघों की संख्या 100 से अधिक हो चुकी है। हमारे प्रयासों से राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा 2022 में जारी की गई समीक्षा रिपोर्ट में रणथम्भौर एवं सरिस्का टाइगर रिजर्व की रेटिंग बेहतर हुई है। राज्य के कुल 29 कंजर्वेशन रिजर्व में से 16 वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बनाए गए हैं।’’

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM