खबरे |

खबरे |

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में विस्फोट, आठ मजदूर घायल
Published : Sep 27, 2023, 1:20 pm IST
Updated : Sep 27, 2023, 3:54 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

घटना में कोई आतंकी पहलू सामने नहीं आया है। जांच शुरू हो गई है।"

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को एक मालवाहक वाहन में विस्फोट होने से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना में किसी भी आतंकी पहलू से इनकार करते हुए पुलिस ने कहा कि विस्फोट एक मालवाहक वाहन में हुआ। वाहन कंक्रीट कंपन मशीन, एक पोर्टेबल जनरेटर और तेल का एक डिब्बा लेकर जा रहा था।

कश्मीर जोन की पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "लारकीपोरा अनंतनाग इलाके में एक मालवाहक वाहन में सीमेंट मिक्स सेटलिंग वाइब्रेशन मशीन, पोर्टेबल जनरेटर और तेल से भरा टिन का डिब्बा था। वाहन में विस्फोट हो गया। उसमें श्रमिक भी सवार थे।".

पुलिस ने बताया कि इस घटना में आठ मजदूर घायल हो गए और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने 'एक्स' पर लिखा, "सभी घायलों की हालत स्थिर है। घटना में कोई आतंकी पहलू सामने नहीं आया है। जांच शुरू हो गई है।"

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM