खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र के पालघर में एक व्यक्ति गिरफ्तार, 1.8 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त
Published : Sep 27, 2023, 12:23 pm IST
Updated : Sep 27, 2023, 12:23 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

पुलिस ने आरोपी के पास से 18 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की।

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति के पास से 1.8 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार शाम जिले के नालासोपारा इलाके के हनुमान नगर में जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ा। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बदख ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 18 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी को मादक पदार्थ कहां से मिला और उसने यह किसे बेचने की योजना बनाई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM