खबरे |

खबरे |

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने राज्य में खोली 10 और डिजिटल अदालतें
Published : Mar 28, 2023, 1:06 pm IST
Updated : Mar 28, 2023, 1:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Orissa High Court opens 10 more digital courts in the state
Orissa High Court opens 10 more digital courts in the state

ऑनलाइन अदालतों के पहले चरण के बाद मामले दायर करने की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई थी।

कटक:  जिला स्तर पर ऑनलाइन अदालतों से मिले नतीजों से उत्साहित उड़ीसा उच्च न्यायालय ने राज्य में 10 और डिजिटल अदालतें खोली हैं। इसी के साथ राज्य की 30 जिला अदालतों में से 20 में ऑनलाइन अदालतें संचालित होने लगी हैं और हर जिला मुख्यालय में एक ऑनलाइन अदालत संचालित हो रही है।

उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ एस मुरलीधर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यहां ऑनलाइन अदालतों के दूसरे चरण का उद्घाटन करने के बाद कहा कि राज्य के 10 शेष जिलों में भी यह सुविधा जल्द उपलब्ध होगी। इस साल फरवरी में भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड ने राज्य में कई ऑनलाइन अदालतों का उद्घाटन किया था।

ऑनलाइन अदालतों के पहले चरण के बाद मामले दायर करने की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई थी। राज्य भर में विभिन्न ऑनलाइन अदालतों में पिछले दो महीनों में कम से कम 132 ई-मामले दायर किए गए। इस दौरान डिजिटल अदालतों ने ऑनलाइन माध्यम से कम से कम 295 सुनवाइयां कीं और इस मकसद के लिए करीब 500 वकीलों को प्रशिक्षित किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM