खबरे |

खबरे |

राष्ट्रपति मुर्मू ने बेलूर मठ का किया दौरा
Published : Mar 28, 2023, 11:05 am IST
Updated : Mar 28, 2023, 11:05 am IST
SHARE ARTICLE
President Murmu visits Belur Math
President Murmu visits Belur Math

राष्ट्रपति कोलकाता में यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी।

कोलकाता : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19वीं सदी में स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ का मंगलवार को दौरा किया। मिशन के महासचिव स्वामी सुविरंदाजी महाराज ने मुर्मू की अगवानी की। इस दौरान वह मठ के मुख्य मंदिर के साथ ही स्वामी विवेकानंद के कक्ष का दौरा भी करेंगी।

‘मठ’ परिसर के मंदिर की वास्तुकला में हिंदू, इस्लामिक, ईसाई और बौद्ध कला का मिश्रण देखने को मिलता है तथा देश-दुनिया से हजारों लोग यहां आते हैं। बहरहाल, राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर आज सुबह 10 बजे तक ‘मठ’ सभी अन्य पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।

बाद में राष्ट्रपति कोलकाता में यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी। उनका विश्व विख्यात कवि रबींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्व भारती विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए बाद में शांतिनिकेतन का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।

मुर्मू सोमवार को कोलकाता पहुंची थीं और उन्होंने नेताजी भवन का दौरा किया था जहां भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के नायक सुभाष चंद्र बोस रहते थे। वह टैगोर परिवार के घर जोरासांको भी गयी थीं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM