खबरे |

खबरे |

आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत
Published : Sep 28, 2023, 12:20 pm IST
Updated : Sep 28, 2023, 12:20 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पुलिस को जानकारी मिली है कि किसना गांव में बुधवार को महिलाएं खेत में काम करने गई थीं।

बालोद :  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के देवरी बंगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसना गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं चमेली निषाद, चमेली की बहू कामीन निषाद और बसंती साहू की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि किसना गांव में बुधवार को महिलाएं खेत में काम करने गई थीं। जब महिलाएं खेत में थीं तब तेज बारिश होने लगी, बारिश से बचने के लिए तीनों महिलाएं एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। कुछ देर बाद पेड़ में बिजली गिरी और तीनों महिलाएं वहीं गिर गईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने तीनों महिलाओं को देवरी गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM