खबरे |

खबरे |

शिमला के लापता पर्वतारोही का कोई सुराग नहीं, नौ दिन से तलाश जारी
Published : Nov 28, 2022, 1:46 pm IST
Updated : Nov 28, 2022, 1:46 pm IST
SHARE ARTICLE
No clue of Shimla's missing climber, search continues for nine days
No clue of Shimla's missing climber, search continues for nine days

शिमला जिले के निवासी सचिन और आशुतोष तथा मनाली निवासी साहिल ने 17 नवंबर को पर्वत की चोटी के लिये चढ़ाई शुरू की थी।

शिमला ;   हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में ‘फ्रेंडशिप पीक’ से लौटने के दौरान नौ दिन पहले लापता हुए एक पर्वतारोही की तलाश अभियान में सोमवार को ‘डोगरा स्काउट्स’ भी शामिल हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शिमला जिले के निवासी सचिन और आशुतोष तथा मनाली निवासी साहिल ने 17 नवंबर को पर्वत की चोटी के लिये चढ़ाई शुरू की थी। हालांकि, ऊंचाई की वजह से तबियत बिगड़ने के कारण सचिन आधार शिविर लौट आया जबकि बाकी दो ने अपनी चढ़ाई जारी रखी।

आशुतोष 19 नवंबर को जब चोटी से महज 20 मीटर की दूरी पर था तभी वह हिमस्खलन का शिकार हो गया और ढुंडी-अटल सुरंग की ओर गिर गया।

अधिकारियों ने बताया कि लापता पर्वतारोही की तलाश के लिए किन्नौर में पूह से ‘डोगरा स्काउट्स’ का एक दल सोमवार को बचाव अभियान में शामिल हुआ। बचाव दल को आशुतोष के सिर्फ हेलमेट, आइस एक्स (कुल्हाड़ी) और हेडलैंप मिले हैं। प्रशासन पर्वतारोही की तलाश के लिए रेको/रडार तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है।

रेको/रडार एक बचाव तकनीक है जिसका उपयोग हिमस्खलन से दबे या बाहर लापता हुए लोगों का पता लगाने के लिए किया जाता है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा आठ से अधिक बचाव अभियान चलाने के बाद डोगरा स्काउट्स को बुलाया गया है। ‘अटल बिहारी वाजपेयी माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट’ मनाली से टीम और सेना से तिरंगा टीम अब तक आशुतोष का पता लगाने में नाकाम रही है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आर. डी. धीमान ने सर्दी के लिए तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने वाले पर्वतारोहियों की उचित निगरानी की जानी चाहिए। उनके साथ आने वाले ‘गाइड’ प्रशिक्षित होने चाहिए और दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM