खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को कोलकाता मेट्रो के जोका-तारातला गलियारे का करेंगे उद्घाटन
Published : Dec 28, 2022, 4:27 pm IST
Updated : Dec 28, 2022, 4:27 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi to inaugurate Kolkata Metro's Joka-Taratla corridor on Saturday
PM Modi to inaugurate Kolkata Metro's Joka-Taratla corridor on Saturday

मेट्रो अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ऑनलाइन माध्यम से बहुप्रतिक्षित जोका-तारातला मेट्रो गलियारे का उद्घाटन करेंगे।

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दक्षिण पश्चिम कोलकाता में बने जोका-तारातला मेट्रो गलियारे का उद्घाटन करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इसी के साथ पश्चिम बंगाल की पहली वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक चलेगी। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के दक्षिण में कोलकाता को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी से जोड़ेगी।

मेट्रो अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ऑनलाइन माध्यम से बहुप्रतिक्षित जोका-तारातला मेट्रो गलियारे का उद्घाटन करेंगे। यह गलियारा हावड़ा स्टेशन से जोका- एसप्लेनेड मेट्रो परियोजना (पर्पल लाइन) का विस्तार है। करीब 6.5 किलोमीटर लंबा यह गलियारा सितंबर के मध्य में ही बनकर तैयार हो गया था और रेलवे सुरक्षा आयुक्त की अनिवार्य मंजूरी नवंबर में मिली।

मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा ने 24 दिसंबर को इस गलियारे के विभिन्न स्टेशनों का दौरा कर वहां की यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।

इस खंड पर छह स्टेशन - जोका, ठाकुरपुकुर, शेखरबाजार, बेहाला चौरस्ता, बेहाला बाजार और तारातला- बनाए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि भारतीय रेलवे ने इस 6.5 किमी लंबे मार्ग के निर्माण पर 2,477.25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM